Bihar LET: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर तक कर लें आवेदन, इसके बाद नहीं मिलेगा मौका; बोर्ड ने किया ट्वीट
बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर है। बिहार बोर्ड ने जानकारी देते हुए ...और पढ़ें

Bihar LET Online Form 2026
HighLights
बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका।
बिहार बोर्ड ने किया एलान, तय तिथि के बाद नहीं बढ़ेगी एप्लीकेशन विंडो।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (BSEB LET) में भाग लेने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड की ओर से X पर ट्वीट कर जानकारी साझा की गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस पात्रता परीक्षा के लिए फॉर्म नहीं भरा है वे 31 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में आवेदन कर लें। इस डेट के बाद एप्लीकेशन विंडो एक्सटेंड नहीं की जाएगी और आप फॉर्म भरने से वंचित हो जायेंगे।
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती में भाग लेने के लिए यह परीक्षा है अनिवार्य
आपको बता दें कि अब बिहार में निकलने वाले लाइब्रेरियन भर्ती में शामिल होने के लिए इस पात्रता परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में आप भी पुस्तकालयाध्यक्ष पदों पर सरकारी नौकरी के लिए इसके लिए आवेदन कर लें।
परीक्षा में भाग लेने के लिए योग्यता
- उम्मीदवार का बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हों।
- एससी/ एसटी/ ईबीसी/ बीसी/ दिव्यांग/ महिला एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 5 प्रतिशत अंकों की छूट है।
- पुस्तकालय विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो।
- सभी वर्गों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट है।
- अधिकतम उम्र कैटेगरी के अनुसार 37/40/42 वर्ष निर्धारित है।
एप्लीकेशन फीस
कैटेगरी के अनुसार सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 960 रुपये वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग को 760 रुपये जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने का आसान तरीका
- बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
- Register पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- हस्ताक्षर, फोटोग्राफ के साथ ही अन्य डिटेल अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और उसके प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स
बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में क्वालीफाई होने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5%, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित है।
