Bihar LET Exam Date 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 23 नवंबर से होगी स्टार्ट, एडमिट कार्ड इस डेट को होंगे जारी
बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट की शुरुआत अब 22 की बजाय 23 नवंबर से की जाएगी। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी होंगे।

Bihar Librarian Eligibility Test
HighLights
बिहार बोर्ड अब 23 नवंबर से शुरू करेगा लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा।
एडमिट कार्ड 17 नवंबर को होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से "विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026" (BSEB LET) की तिथियों में बदलाव किया गया है। पहले इस परीक्षा की शुरुआत 22 नवंबर से होने वाली थी जिसे अब अपरिहार्य कारणों के चलते चेंज कर दिया गया है। अब इस एग्जाम की शुरुआत 23 नवंबर 2026 से की जाएगी।
एडमिट कार्ड 17 नवंबर को होंगे जारी
बिहार बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 17 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जायेंगे जिसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- बिहार लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी है।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे यानी कि 150 मिनट का समय दिया जायेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में होगा।
क्वालिफाइंग मार्क्स
एग्जाम में क्वालीफाई होने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5%, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित है।