विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar LET 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, देखें पात्रता फीस एग्जाम पैटर्न सहित पूरी डिटेल

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:37 PM (IST)

बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 21 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। परीक्षा के ...और पढ़ें

Bihar Librarian Vacancy 2026

Bihar Librarian Vacancy 2026

HighLights

  1. बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू।

  2. 21 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से "विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026" (BSEB LET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। बिहार लाइब्रेरियन भर्ती में शामिल होने के लिए इस परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी आगे लाइब्रेरियन बनना चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण डेट्स

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार इन्हीं डेट्स के अंतर्गत ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Bihar Librarian Eligibility: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए योग्यता

  • बीएसईबी द्वारा साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस परीक्षा के लिए निम्नलिखित पात्रता होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार का बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हों।
  • एससी/ एसटी/ ईबीसी/ बीसी/ दिव्यांग/ महिला एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 5 प्रतिशत अंकों की छूट है।
  • पुस्तकालय विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो।
  • सभी वर्गों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट है।
  • अधिकतम उम्र कैटेगरी के अनुसार 37/40/42 वर्ष निर्धारित है।

 

 

एप्लीकेशन फीस

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 960 रुपये वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग को 760 रुपये जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं लिंक

  1. बिहार एलईटी 2026 फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर पहले Register पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  4. हस्ताक्षर, फोटोग्राफ के साथ ही अन्य डिटेल अपलोड करें।
  5. कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
  6. फॉर्म को सबमिट कर दें और उसके प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Bihar Librarian LET Online Form 2026
Bihar BSEB LET Notification 2026

एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे यानी कि 150 मिनट का समय दिया जायेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में होगा।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से शुरू हो जाएंगे आवेदन; पढ़ें पूरी डिटेल