Bihar DElEd Result 2026 Link: बिहार डीएलएड 1st एवं 2nd ईयर रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा BSEB DElEd Result 2026 जारी कर दिया गया है। पहली एवं दूसरी साल की परीक्षाओं ...और पढ़ें

Bihar DElEd 1st and 2nd Year result
HighLights
BSEB ने जारी किया बिहार बोर्ड 1st एवं 2nd ईयर का रिजल्ट।
ऑफिशियल वेबसाइट के साथ इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा डीएलएड 1st ईयर एवं 2nd ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी छात्र पहली एवं दूसरी वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं वे अपना BSEB DElEd Result 2026 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट deledresult.biharboardonline.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर नीचे दोनों ही वर्ष के रिजल्ट डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है जिस पर क्लिक करके सीधे मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
कैसा रहा रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट 95.40 प्रतिशत दर्ज किया गया है वहीं द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 95.53 फीसदी दर्ज किया गया है।
मार्कशीट डाउनलोड करने के तरीका
- बिहार डीएलएड मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट deledresult.biharboardonline.org पर जाएं।
- होम पेज पर RESULT में कॉलेज कोड, रोल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अब आप इसे डाउनलोड करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।
- नीचे डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है उस पर क्लिक करके सीधे नतीजे जांच सकते हैं।
BSEB DElEd Result 2026 Link
ध्यान रखें कि ऑनलाइन माध्यम से छात्र केवल मार्कशीट की प्रति (फोटोकॉपी) ही डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट आपके कॉलेज से प्राप्त होगी। मार्कशीट कुछ दिन में आपके संस्थान में भेज दी जाएगी।
