विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar DElEd Admission 2026: प्राइवेट सीटों पर एडमिशन के लिए 1st लिस्ट जारी, 3 राउंड में पूरी होगी प्रक्रिया; देखें डेट्स

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:59 PM (IST)

बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए 3 चरणों में काउंसिलिंग पूरी की जाएगी।

bihar deled counselling 2026

bihar deled counselling 2026

HighLights

  1. बिहार के गैर सरकारी संस्थानों में एडमिशन हुए शुरू।

  2. डीएलएड में एडमिशन के लिए तीन चरणों में पूरी होगी काउंसिलिंग।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के निजी संस्थानों यानी की गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट एवं कटऑफ जारी कर दिया गया है। जो भी छात्र डीएलएड पाठ्यक्रम में एडमिशन लेना चाहते हैं वे अब 6 अक्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। 6 अक्टूबर तक ही सीट स्लाइड अप के लिए भी समय दिया गया है। छात्र तय तिथियों में प्रक्रिया पूरी करके एडमिशन ले सकते हैं।

तीन चरणों में पूरी होगी काउंसिलिंग

प्राइवेट संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया कुल 3 चरणों में पूर्ण की जाएगी। इसके लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। डेट वाइज जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

काउंसिलिंग शेड्यूल 

कार्यक्रम महत्वपूर्ण डेट्स
नामांकन हेतु प्रथम चयन सूची एवं चयनित आवेदकों का प्रथम सूचना पत्र जारी किए जाने की तिथि
03 अक्टूबर 2026
नामांकन के लिए तिथियां
03 से 06 अक्टूबर 2026 तक
आवेदकों द्वारा नामांकन के पश्चात् स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की डेट
03 से 06 अक्टूबर 2026 तक
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर Login कर अंतिम रूप से सीट Updation किया जाना
07 अक्टूबर 2026
आवेदक का चयन प्रथम चयन सूची में कहीं भी नहीं होता है, उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि (सीट रिक्त रहने की स्थिति में लागू होगा)
08 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक
नामांकन हेतु द्वितीय चयन सूची एवं चयनित आवेदकों का द्वितीय सूचना पत्र जारी किए जाने की तिथि
10 अक्टूबर 2026
नामांकन के लिए डेट्स
10 से 13 अक्टूबर 2026 तक
आवेदकों द्वारा नामांकन के पश्चात् स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां
10 से 13 अक्टूबर 2026 तक
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर Login कर अंतिम रूप से सीट Updation किया जाना
14 अक्टूबर 2026
आवेदक का चयन द्वितीय चयन सूची में कहीं भी नहीं होता है, उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि (सीट रिक्त रहने की स्थिति में लागू होगा)
15 से 16 अक्टूबर 2026 तक
नामांकन हेतु तृतीय चयन सूची एवं चयनित आवेदकों का तृतीय सूचना पत्र जारी किए जाने की तिथि
23 अक्टूबर 2026
नामांकन की अवधि
23 से 25 अक्टूबर 2026 तक
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर Login कर अंतिम रूप से सीट Updation किया जाना
26 अक्टूबर 2026 तक
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सूची के चयनित अभ्यर्थियों जिनके द्वारा नामांकन के समय मात्र 3000/रू० की सुरक्षा राशि जमा की गई है, वैसे अभ्यर्थियों के द्वारा आवंटित/नामांकित संस्थान के प्रथम वर्ष के निर्धारित शुल्क की शेष राशि जमा करने की तिथि
27 अक्टूबर 2026 तक
पोर्टल पर अंतिम रूप से नामांकित अभ्यर्थियों के "नामांकन-स्थिति" का पोर्टल पर Updation करने की तिथि
28 अक्टूबर 2026 तक

एडमिशन के लिए फीस

डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को मेरिट लिस्ट के आधार पर आवंटित संस्थान में 3000 रुपये जमा करके नामांकन करना होगा। इसके बाद एडमिशन के लिए एक वर्ष की फीस संस्थान के आधार पर अधिकतम 60000 रुपये हो सकती है।

एडमिशन प्रक्रिया में यदि किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या हो तो निराकरण हेतु पोर्टल पर उपलब्ध Grievance (शिकायत) के माध्यम से अथवा मोबाइल नं० 7903859788, 7903552332 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Government Jobs: रेलवे बैंक पुलिस टीचर सहित अन्य विभागों में 1 लाख पदों पर हो रही भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई