विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Daroga Exam Cancelled: बड़ी खबर! BPSSC ने बिहार दरोगा मुख्य परीक्षा की रद, गड़बड़ी की शिकायत के बाद आयोग का फैसला

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:51 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2026 03:02 PM (IST)

बीपीएसएससी द्वारा बिहार एसआई भर्ती परीक्षा को रद करने का फैसला लिया गया है। आयोग द्वारा नई एग्जाम डेट की घोषणा बाद में की जाएगी।

Bihar Daroga Exam Cancel

Bihar Daroga Exam Cancel

HighLights

  1. बिहार दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई कैंसल।

  2. 1799 पदों के लिए परीक्षा 27 मई को हुई थी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए 27 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को रद कर दिया है। आयोग द्वारा यह जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। हालांकि, आयोग द्वारा परीक्षा रद करने का कारण नहीं बताया गया है और अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा कैंसल होने की जानकारी दी है।  

परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद आयोग ने उठाया कदम

जानकारी के लिए बता दें कि दारोगा के 1799 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 मई को करवाया गया था जिसके बाद ही अभ्यर्थी इसमें धांधली के आरोप लगा रहे थे। इसके बाद ईओयू ने मामले की जांच शुरू की। ईओयू को जांच के दौरान परीक्षा केंद्रों में 20 से भी ज्यादा बार पावर कट करके कुछ केंद्रों पर जैमर बंद कर प्रश्न-पत्र की तस्वीरें बाहर भेजी गईं और उत्तर मंगवाए गए। इसके बाद बिजली आपूर्ति रिकॉर्ड, सीसीटीवी और जैमर लॉग के रिकार्ड ईओयू ने जुटाने शुरू किए।
प्राथमिक जांच के बाद ईओयू ने दारोगा भर्ती परीक्षा की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी, जिसके बाद परीक्षा रद करने का आदेश आयोग के स्तर से जारी किया गया है।

परीक्षा का रिजल्ट भी हो चुका था जारी

इस भर्ती के लिए 27 मई को परीक्षा आयोजित होने के बाद 19 जून को परिणाम भी जारी कर दिया गया था। पदों के सापेक्ष कुल 35857 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के शॉर्टलिस्ट हुए थे।

नई परीक्षा तिथि बाद में होगी घोषित

बीपीएसएससी द्वारा नोटिस में जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए नई एग्जाम डेट की घोषणा दोबारा की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को किसी भी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को देखने को कहा गया है। आयोग ने कहा कि उम्मीदवार भ्रामक सूचनाओं पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें- MP ASI Steno Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार पदों पर कल से शुरू होंगे आवेदन, पात्रता-फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक