विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board Exam 2027: मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक आवेदन का मौका

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:13 PM (IST)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए एग्जाम फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को 30 सितंबर तक के लिए एक्सटेंड कर दी गई है।

बिहार बोर्ड एग्जाम फॉर्म 2027

बिहार बोर्ड एग्जाम फॉर्म 2027

HighLights

  1. बिहार बोर्ड 10th 12th एग्जाम फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी।

  2. अब 30 सितंबर तक ऑनलाइन किया जा सकता है अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट को 30 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया है। ऐसे में जो छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं और अभी तक बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म नहीं भरा है वे जल्द से जल्द स्कूल में संपर्क करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। ध्यान रखें कि बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए एग्जाम फॉर्म भरना अनिवार्य होता है।

इन साइट्स से भरा जा सकता है फॉर्म

सभी छात्र ध्यान रखें कि वे स्वयं परीक्षा फॉर्म (Bihar Board Exam 2027) नहीं भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए वे अपने स्कूल प्रधान से संपर्क करें। स्कूल प्रधान द्वारा ही ऑनलाइन आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है। 10th क्लास का फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट exam.biharboardonline.org और 12th क्लास के लिए वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com का उपयोग किया जा सकता है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

बिहार बोर्ड हाई स्कूल-इंटर 2027 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने से संबंधित स्टेप्स यहां दी जा रही हैं जिनको फॉलो कर फॉर्म को भरा जा सकता है।

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको School Login में मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आप यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
  • अब आप फीस एवं अन्य मांगी गयी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

Bihar Class 10 Board Exam Form 2027
Bihar Class 12 Board Exam Form 2027

डेटशीट कब होगी जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम के लिए डेटशीट नवंबर या दिसंबर माह में जारी की जा सकती है। वर्ष 2027 के लिए बोर्ड एग्जाम फरवरी माह में संपन्न करवाई जाएंगी। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले परीक्षा का आयोजन करवाता है।

पिछले वर्ष इन डेट्स में हुई थीं परीक्षाएं

वर्ष 2026 में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं वहीं 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी 2026 तक संपन्न करवाई गई थीं। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- पैरों से लिखकर परीक्षा की पास, सरकारी टीचर बनने के बाद अब UPSC लक्ष्य; जानें जामी सिम्हाचलम की रोचक कहानी