Bihar Board Date Sheet 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर टाइम टेबल कब होगा जारी? चेक करें संभावित डेट; परीक्षाएं फरवरी में!
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा Bihar Board Time Table 2027 नवंबर माह में जारी किया जा सकता है। प्रायोगिक परीक्षाएं ...और पढ़ें

Bihar Board 10th 12th Date Sheet 2027 out soon
HighLights
बिहार बोर्ड टाइम टेबल 2027 नवंबर माह में हो सकता है जारी।
बोर्ड परीक्षाएं फरवरी फरवरी 2027 में होने की उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) देशभर में ऐसे राज्य के रूप में जाना जाता है जहां पर सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कर रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स इस बार 10th एवं 12th क्लास की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं उनको डेटशीट जारी होने का इंतजार है।
Bihar Board Exam Date 2027: कब आएगा बिहार बोर्ड टाइम टेबल
बिहार बोर्ड टाइम टेबल 2027 अगले महीने यानी कि नवंबर 2026 जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष को देखें तो डेटशीट 29 नवंबर को जारी की गई थी। पिछले साल 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक वहीं क्लास 10th की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।
परीक्षा के लिए शिफ्ट एवं टाइमिंग
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक इंटर दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाता है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे 15 मिनट दिए जाते हैं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाती है वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाती हैं।
टाइम टेबल डाउनलोड करने की स्टेप्स
- बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2027 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा (10वीं या 12वीं) का टाइम टेबल डाउनलोड करना होगा उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद छात्र तिथि एवं विषय के अनुसार चेक कर सकते हैं कि किस सब्जेक्ट की परीक्षा किस तिथि में आयोजित की जाएगी।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 में होंगी संपन्न
बिहार बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम/ इन्टरनल एसेसमेन्ट जनवरी 2027 में करवाए जायेंगे। ध्यान रखें थ्योरी एग्जाम के साथ ही प्रैक्टिकल एग्जाम में भाग लेना भी अनिवार्य होता है। जो छात्र प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे उनको फेल कर दिया जायेगा।
