LIVE Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट इन लिंक से करें चेक, देखें टॉपर्स लिस्ट और जानें आंकड़े
Bihar Board 10th Result 2023 Live: रुम्मान अशरफ ने किया टॉप। घोषित हुआ बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, 81.04 फीसदी पास। इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक। बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षाफल की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 31 मार्च 2023 को की गई।

एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा इस साल आयोग की गई वर्ष 2022-23 की मैट्रिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा का राज्य के 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 31 मार्च 2023 को कर दी गई है। बीएसईबी द्वारा आधिकारिक तौर पर तारीख और समय का एलान पहले ही कर दिया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा। साथ ही, परीक्षार्थी अपना परिणाम एजुकेशन पोर्टल, JagranJosh.com पर भी देख सकेंगे।
- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 आधिकारिक पोर्टल लिंक-1
- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 आधिकारिक पोर्टल लिंक-2
- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 जागरणजोश लिंक
अंग्रेजी में पढ़ें - Bihar Board 10th Result 2023 LIVE
सुधांशु कुमार को बिहार में पांचवा रैंक मिला है। इनके पिता का नाम दिनेश सिंह हैं जो कि ग्राम कोरियाना पंचायत विक्रमपुर थाना चेरिया बरियारपुर जिला बेगूसराय के रहने वाले हैं।

रूमान अशरफ देश की सेवा व सुरक्षा के लिए एनडीए क्रैक करना चाहता है। पिता नजीबुर रहमान सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक इस बार की परीक्षाफल में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट टॉप 10 में 90 छात्र-छात्राएं हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 में 81.04 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परीक्षाओं में कुल 16.10 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। इनमें से 8.19 लाख छात्राएं और 7.90 लाख छात्र हैं। सफल होने वाले स्टूडेंट्स में 6.61 लाख छात्राएं और 6.43 लाख छात्र हैं।
बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है, उनके नाम और प्राप्तांक निम्नलिखित हैं:-
- रुमान अशरफ - 489 अंक
- नम्रता कुमारी - 486 अंक
- ज्ञानी अनुपमा - 486 अंक
- संजू कुमारी - 484 अंक
- भावना कुमारी - 484 अंक
- जयनंदन कुमार पंडित - 484 अंक
यह भी पढ़ें - Bihar Board 10th Toppers List 2023: बिहार मैट्रिक में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल में रुमान अशरफ ने टॉप किया है। परिणामों की घोषणा आज, 31 मार्च 2023 को कर दी गई है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। 81.04 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।
बिहार शिक्षा मंत्री द्वारा कक्षा 10 परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है।
परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए एडमिट कार्ड निकाल कर रखें, परिणाम जल्द ही घोषित होगा।
बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का इंतजार किया जा रहा है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का इंतजार किया जा रहा है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा का इंतजार हो रहा है। कुछ ही मिनटों में देख पाएंगे परिणाम।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तैयारियां पूरी हो गई हैं और शिक्षा मंत्री का इंतजार किया जा रहा है।
बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का अब बस इंतजार किया जा रहा है।
बिहार मैट्रिक नतीजों की घोषणा के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
यदि आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर अत्यधिक यूजर्स की संख्या के कारण ओपेन नहीं होती है तो छात्र जागरणजोश पर नतीजे देख पाएंगे।
परिणाम की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जानी है। परीक्षार्थी इन लिंक से नतीजे देख पाएंगे-
स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट-सर्टिफिकेट के लिए अपने स्कूल में संपर्क करना होगा।
यदि किसी छात्र या छात्रा की कंपार्टमेंट आती है या वह किसी कारणवश परीक्षा सम्मिलित नहीं हो सका तो इसके लिए बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट-सह-विशेष परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी आवेदन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की स्क्रूटिनी कराने के लिए परीक्षार्थियों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई करना होगा।
यदि कोई छात्र या छात्रा अपने घोषित परिणामों से संतुष्ट नहीं होता है तो वह अपनी कापियों की स्क्रूटिनी करा सकता है।
यदि सही विवरण भरने और दोबारा प्रयास करने पर भी परिणाम नहीं दिखता है तो छात्र-छात्राओं बिहार बोर्ड की हेल्पलाइन 0612-2230039 पर संपर्क करना चाहिए।
यदि सही रोल नंबर और रोल कोड भरने के बाद भी परिणाम नहीं दिखता तो स्टूडेंट्स को थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास करना चाहिए। कई बार तकनीकी समस्या से भी रिजल्ट शो नहीं होता।
नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में शुरू होगी।
16 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अब बस 1 घंटे में समाप्त होने जा रहा है। परिणाम बीएसईबी रिजल्ट पोर्टल पर देख पाएंगे।
यदि सही रोल नंबर और रोल कोड भरने के बाद भी परिणाम नहीं दिखता तो स्टूडेंट्स को थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास करना चाहिए। कई बार तकनीकी समस्या से भी रिजल्ट शो नहीं होता।
छात्रों को अपना परिणाम एक ही बार में चेक करने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड भरकर सबमिट करने से पहले फिर से चेक कर लेना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत विवरण दर्ज हो जाते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की विज्ञप्ति के मुताबिक परिणाम दोपहर 1.15 बजे घोषित किया जाएगा, जिसकी घोषणा शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर कुछ ही मिनटों में करेंगे।
स्टूडेंट्स को परिणाम घोषित होने के बाद इन वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां दिए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करे नतीजों के पेज पर जाना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकेंगे।
परीक्षार्थी अपना परिणाम जिन वेबसाइट पर देख सकेंगे, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:-
- jagranjosh.com
- results.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondarybiharboardonline.com
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल 2023 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री द्वारा की जा सकती है। साथ ही, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष भी इस मौके पर उपस्थित होंगे।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #BoardResult #MatricResult2023 pic.twitter.com/Tn6yHP7LHI
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 31, 2023
