Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट इसी वीक आने की उम्मीद, केवल 4 स्टेप्स में मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम इसी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) के नतीजे एक साथ जारी किये जायेंगे।

bihar board 12th result 2026 kab aayega
HighLights
बिहार बोर्ड रिजल्ट इस सप्ताह आने की संभावना।
ऑफिशियल डेट बोर्ड जल्द करेगा घोषित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक करवाया गया था जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अब इन सभी छात्र-छात्राओं को परिणाम जारी होने का इंतजार जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BSEB 12th Result 2026 इसी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट लिंक इन वेबसाइट्स पर होगा एक्टिवेट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी होगा। नतीजे आने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से ही परिणाम की जांच कर सकेंगे।
नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड की होगी आवश्यकता
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा। जिन छात्रों को ये डिटेल याद नहीं है वे अभी से एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
केवल 4 स्टेप्स में चेक कर पाएंगे परिणाम
- बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।
ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
सभी छात्रों को बता दें कि नतीजे जारी होने के दिन वे केवल ऑनलाइन माध्यम से मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे आने के कुछ दिन बाद बोर्ड द्वारा आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में संपर्क करके ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
