Bihar Board 12th Result 2025: पढ़ें कैसे होता है टॉपर का चयन? जांची जाती हैं दोबारा कॉपी और होता है इंटरव्यू
बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी में कराई गई थीं। परीक्षाओं के समापन के बाद आंसर-की जारी की गई थी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। वहीं अब जल्द ही नतीजों का एलान किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।। परीक्षार्थी जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आज 25 मार्च, 2025 को जारी कर दिए जाएंगे। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ नई वेबसाइट पर रिलीज होंगे। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकेंगे। इसी बीच आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड कैसे टॉपर के नाम फाइनल करता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
सबसे पहले तो बिहार बोर्ड की ओर से, जिन छात्र-छात्राओं के मार्क्स बेहतर होते हैं उनकी कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है। साथ ही इन परीक्षार्थियों की हैंडराइटिंग मैच कराई जाती है। इसके बाद, जब स्टूडेंट्स की दोबारा कॉपी में नंबर सही मिलते हैं और राइटिंग का मिलान हो जाता है। इसके बाद, बोर्ड टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस दौरान सब्जेक्ट एक्सपर्ट कैंडिडेट्स विषय से जुड़े सवाल पूछते हैं। साथ ही, छात्र-छात्राओं को कुछ सवाल सॉल्व करने के लिए भी दिए जाते हैं। इन सभी चरणों में पास होने के बाद, टॉपर का नाम फाइनल कर दिया जाता है।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
- परीक्षार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा।
- अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- BSEB 12वीं स्कोरकार्ड 2025 प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
BSEB Class 12th Result Date 2025: 1 से 15 फरवरी तक हुई थीं बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं। परीक्षा दो पालियों में कराई गई थीं। इसके अनुसार, सुबह की पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक हुई थी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न हुई थीं।
Bihar Board Class 12th Result Date 2025: पिछले सालों में ये रहा है बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट का पास प्रतिशत
2024: 87.21%
2023: 83.73%
2022: 80.15%
2021: 78.04%
बिहार बोर्ड रिजल्ट में ये डिटेल्स होंगी मेंशन
छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, परीक्षा और बोर्ड का नाम, विषय, प्राप्त अंक, कुल अंक, योग्यता की स्थिति। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2025: एग्जाम से कम टफ नहीं होता इंटरव्यू, पढ़ें बिहार बोर्ड क्यों लेता है दोबारा इम्तिहान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।