Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 12th Result: तय हुई टॉपर्स के इंटरव्यू की तारीख, जानें कब घोषित हो सकता है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 02:04 PM (IST)

    बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 23 फरवरी 2024 तक किया गया था। वहीं बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी तक किया गया था। अब लाखों परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार है जिसके जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

    Hero Image
    Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। जल्द ही नतीजों का एलान होगा।

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब जल्द ही नतीजों का एलान होगा। इसी क्रम में ताजा अपडेट यह आ रही है कि बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए टॉपर्स का इंटरव्यू 11 मार्च, 2024 से लिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंटरमीडिएट की कांपियों की जांच पूरी हो गई है। वहीं, अब आगामी ग्यारह मार्च से मेधावियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके बाद नतीजों का एलान किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स इस बात को बिल्कुल न भूलें कि बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट की डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल सूचना नहीं रिलीज की गई है। बोर्ड ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि परिणामों का एलान कब होगा। इसलिए स्टूडेंट्स को सही अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बिहार बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय में 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आसानी से नतीजे देख सकते हैं। 

    BSEB Inter Answer Key 2024: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। अब इंटरमीडिएट अंतिम परीक्षा परिणाम लिंक ओपन करें। अब अपनी क्रेंडिशियल्स दर्ज करें। इसके बाद लॉग इन करें और अपना रिजल्ट जांचें।

    Bihar Board 10th, 12th Result 2024: पिछले साल इन तारीखों में जारी हुए थे बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम  

    साल 2023 में बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम 21 मार्च, 2024 को जारी किए गए थे। वहीं, 10वीं के नतीजे 31 मार्च, 2024 को घोषित किए गए थे। इस साल भी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही नतीजों का एलान हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Answer Key 2024: सभी विषयों के लिए बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर-की रिलीज, करें डाउनलोड

     

    comedy show banner
    comedy show banner