विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Board 12th Result 2023: BSEB 12वीं रिजल्ट टाइम का ऐलान आज और परिणामों की घोषणा सोमवार को संभव

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Sun, 19 Mar 2023 08:01 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 08:23 AM (IST)

Bihar Board 12th Result 2023 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से मिली जानकारी के मुताबिक नतीजे 20 मार्च तक घोषित ...और पढ़ें

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के 13 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर।
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के 13 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर।

एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 12th Result 2023: बिहार राज्य के 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 डेट का इंतजार आज यानी रविवार, 19 मार्च को और बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 की प्रतीक्षा सोमवार, 20 मार्च को समाप्त हो सकती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के सूत्रों से हाल ही प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा 20 मार्च तक घोषित कर दिया जाएगा। इस क्रम में पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखें को बिहार बोर्ड बीएसईबी इंटर रिजल्ट की घोषणा मैट्रिक नतीजों से पहले करता रहा है और परिणाम घोषित करने से पहले आधिकारिक सूचना जारी करके घोषणा की तारीख और समय की जानकारी देता रहा है। ऐसे में सोमवार की बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के मद्देनजर बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम अधिसूचना आज जारी कर सकता है।

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के विकल्प

ऐसे में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को जल्द ही राज्य के पंजीकृत और परीक्षाओं में सम्मिलित 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा या इससे सम्बन्धित अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, secondary.biharboardonline.com पर जारी करेगा। छात्र-छात्राएं इन वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की जांच कर सकेंगे और अपने रोल नंबर व रोल कोड को भरकर सबमिट करके परिणाम व विषयवार प्राप्तांक जान सकेंगे। स्टूडेंट्स को परिणाम का प्रिंट लेने के बाद बिहार बोर्ड इंटर मार्कशीट 2023 को भी डाउनलोड कर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट डेट कर रहे हैं सर्च, तो यहां जानें कब जारी होंगे नतीजे

बता दें कि बिहार बोर्ड ने वर्ष 2022-23 के दौरान इंटरमीडिएट के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में ही पूरा कर लिया था और इसके बाद एक माह से अधिक का समय आमतौर पर बिहार बोर्ड बीएसईबी 12वीं रिजल्ट की घोषणा में लेता रहा है।

यह भी पढ़ें - BSEB Inter Result 2023 Date: आ गया बिहार बोर्ड 12वीं के 13 लाख स्टूडेंट्स के नतीजों पर अपडेट, जानें डेट