विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Board 12th exam 2021: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं इस तारीख से होगी शुरू, स्टूडेंट्स चेक करें डिटेल

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Fri, 16 Oct 2020 03:26 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 03:40 PM (IST)

Bihar Board 12th exam 2021 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board BSEB) ने 12वीं परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी किया है। टाइाम टेबल के अनुसार यह परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। BSEB ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

Bihar Board 12th exam 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड
Bihar Board 12th exam 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड

Bihar Board 12th exam 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) ने 12वीं परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी किया है। जारी टाइाम टेबल के अनुसार यह परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं इस संबंध में BSEB ने ट्विटर पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर लिखा, "BSEB ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है।  शेड्यूल के अनुसार बीएसईबी राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी तक वार्षिक इंटरमीडिएट या कक्षा 12 की परीक्षा 2021 का आयोजन करेगा।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे शुरू होगी। इसके अलावा हर शिफ्ट में छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। वहीं दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को परीक्षा लिखने के लिए सहायक की अनुमति दी जाएगी। बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड डेटशीट 2021 के मुताबिक इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 9 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। वहीं गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा 10वीं के लिए 17 फरवरी से 21 फरवरी तक बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं अगर इस साल की बात करें तो बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से 13 फरवरी तक किया गया और कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक किया गया था। बता दें कि बिहार बोर्ड देश का पहला बोर्ड था, जिसने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सबसे पहले आयोजित की थी। इसके साथ ही रिजल्ट भी जल्दी जारी कर दिया था। वहीं मार्च में कोविड-19 संक्रमण फैलने की वजह से अन्य बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं कर पाए थे। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।