विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board Inter 2026 Results OUT: कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में आदित्य प्रकाश अमन ने किया टॉप, साइंस स्ट्रीम में 89.66 छात्र हुए सफल

Published: Mon, 23 Mar 2026 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2026 02:38 PM (IST)

बीएसईबी आज यानी 23 मार्च को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में ...और पढ़ें

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: कक्षा 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी।

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: कक्षा 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी।

HighLights

  1. आज जारी होगा रिजल्ट।

  2. रिजल्ट के साथ राज्य में पास पर्सेंटेज भी किए जाएंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा बारहवीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बीसीईबी की ओर से (Bihar Board 12th Result 2026) प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com के माध्य से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से कुल 89.66 छात्रों ने सफलता हासिल की है। 

रिजल्ट के साथ पास पर्सेंटेज की भी घोषणा

बीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट के साथ-साथ पास पर्सेंटेज भी जारी कर दिया गया है। इस बार राज्य में कुल कुल 85.19 छात्र सफल हुए हैं। इससे यह जानने में मदद मिलेगी की राज्य में बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कितने प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा, बीएसईबी राज्य में टॉप करने करने वाले विद्यार्थियों के नाम के साथ-साथ स्ट्रीम वाइज टॉपर्स नाम की भी घोषणा की गई है।

स्कॉलपरशिप की मिलेगी सुविधा

बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से स्कॉलरशिप की भी सुविधा दी जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के लिए 2000 रुपये और कक्षा 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को स्नातक पूरा होने तक 2500 रुपये की मासिक स्कॉलरशिप की सुविधा दी जाएगी।

Bihar Board Inter 2026 Results: यहां से चेक करें रिजल्ट

बीएसईबी की ओर से आज दोपहर 1.30 बजे कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Bihar Board Inter 2026 Results लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को भरने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने में कुछ समय शेष, bsebexam.com पर जारी होगा परिणाम