Bihar Board Results 2026 OUT: कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
बिहार बोर्ड की ओर से आज यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल ...और पढ़ें

Bihar Board Results 2026 Date: जारी हुआ कक्षा बारहवीं का रिजल्ट।
HighLights
कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी।
कुल 85.19 छात्र हुए सफल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया दिया गया है। जो उम्मीदवार इस साल कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे छात्र आज अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की परीक्षा में आदित्य प्रकाश अमन ने टॉप किया है।
डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें कक्षा 12वीं का रिजल्ट
इस दिन हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी, जबकि कक्षा बारहवीं की परीक्षा 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। कक्षा दसवीं की परीक्षा के लिए 1,699 एग्जाम सेंटर और कक्षा बारहवीं की परीक्षा के लिए 1,762 एग्जाम सेंटर तैयार किए गए थे।
इन वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक
कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के साथ-साथ biharboardonline.com और results.biharboardonline.com से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मेधा दिवस पर सम्मानित होंगे टॉपर्स
बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मेधा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बता दें, हर साल मेधा दिवस 03 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन छात्रों को वित्तीय प्रोत्साहन राशि और अन्य शैक्षणिक संसाधन प्रदान किए जाएंगे।
बिहार बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
