Move to Jagran APP

Bihar Board 10th,12th Exam 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर डेटशीट घोषित, 1 फरवरी से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा

Bihar Board 10th12th Exam 2023 साल 2022 में BSEB ने 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक बिहार बोर्ड कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं 12वीं कक्षा की फाइनल परीक्षाएं 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक थ्योरी पेपर हुए थे।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Fri, 09 Dec 2022 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2022 04:34 PM (IST)
Bihar Board 10th,12th Exam 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर डेटशीट घोषित, 1 फरवरी से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा
बिहार बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का टाइमटेबल जल्द जारी किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क। BSEB Bihar Board 10th, 12th Exam 2023: बिहार बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं में पढ़ रहे छात्र- छात्राओं के लिए अहम सूचना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) जल्द ही 10वीं, 12वीं परीक्षा की तिथियों की घोषणा आज कर दी है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होंगी और 22 फरवरी, 2022 को समाप्त होंगी। इसके अलावा, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी, 2022 से शुरू होंगी और 11 फरवरी, 2022 को समाप्त होंगी। यह परीक्षाएं राज्य भर में आयोजित की जाएंगी। छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि तिथियां घोषित होने के बाद अब  स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इसकी जांच कर सकते हैं। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - BSEB Date Sheet 2023: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट अपडेट, ऐसे करें PDF डाउनलोड

ये है 10वीं कक्षा का टाइमटेबल

14 फरवरी गणित, 15 फरवरी विज्ञान , 16 फरवरी सामाजिक विज्ञान, 17 फरवरी - अंग्रेजी, 20 फरवरी मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली), 21 फरवरी द्वितीय भारतीय भाषा

22 फरवरी ऐच्छिक विषय

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होती है और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होती है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पिछले साल इन तारीखों में हुई थीं परीक्षाएं

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। वहीं, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाएं 01 फरवरी से शुरू होंगी और 14 फरवरी तक चलीं थीं। इसके अलावा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के बीच हुई थीं। वहीं, कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच कराई गई थीं।

फरवरी- मार्च में होंगी पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं

PSEB यानी कि पंजाब बोर्ड परीक्षाएं 2023 फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 फरवरी, 2023 से 24 फरवरी, 2022 तक होंगी। वहीं, कक्षा 8 की परीक्षा 20 फरवरी, 2023 से 6 मार्च, 2023 से शुरू होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.