Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट ओपेन न होने पर ये हैं विकल्प
Bihar Board 10th Result 2021 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) यानि बिहार बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड से सम्बद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों के 10वीं के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा परिणामों को इन लिंक से चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 5 अप्रैल 2021 को कर दी गयी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) यानि बिहार बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड से सम्बद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों के 10वीं के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा आज दोपहर 3.30 बजे के बाद की गयी। कोरोना महमारी के फिर से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बोर्ड द्वारा बिहार 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा बिना किसी प्रेस-कॉन्फ्रेंस के आयोजन के की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को राज्य शिक्षा मंत्री, विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया गया।
यह भी पढ़ें - Bihar Matric Result 2021: घोषित हुए बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 ऐसे करें चेक
राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा बिहार 10वीं रिजल्ट की घोषणा किये जाने के बाद स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके बिहार 10वीं रिजल्ट 2021 के पेज पर पहुंच पाएंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर, रोल कोड और स्क्रीन पर दिये गये कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर ओपेन हो जाएगा। स्टूडेंट्स अपने स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट ओपेन न होने पर ये हैं विकल्प
बिहार बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष की 10वीं की परीक्षाओं में लगभग 17 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए हैं। स्टूडेंट्स की इतनी बड़ी के बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद एकसाथ विजिट करने पर वेबसाइट ओपेन न होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपना बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021 को या तो थोड़ी देर बाद चेक करना चाहिए या अन्य स्रोतो से रिजल्ट करना चाहिए। अन्य स्रोत के लिए स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर विजिट कर सकते हैं। जागरणजोश डॉट कॉम पर बिहार मैट्रिक चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस पेज पर एक्टिव किया गया।