Bihar Board Date Sheet 2027: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जल्द होगी जारी, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे टाइमटेबल
बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिये डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Board Date Sheet 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
जल्द जारी होगी डेटशीट।
फरवरी माह में शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑफिशियल डेटशीट जल्द ही जारी की जा सकती है। बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं को डेटशीट का बेसब्री से इंतजार है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर जल्द ही डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar Board Date Sheet 2027 कब जारी होगी डेटशीट
बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा तिथि के लिए आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट नवंबर माह में जारी की जा सकती है। इसके साथ ही पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो डेटशीट नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में जारी की गई थी।
इस दिन शुरू हुई थी परीक्षा
पिछले साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी, 2026 और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी, 2026 के बीच किया गया था।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट
बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट कभी भी जारी की जा सकती है। इसलिए छात्र एवं छात्राओं की सहायता के लिए यहां डेटशीट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। छात्र इन स्टेप्स की मदद से अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।
- डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर Bihar Board Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
