CBSE Date Sheet 2027: कब जारी होगी कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट? यहां चेक करें प्रैक्टिकल एग्जाम और शिफ्ट सहित पूरी डिटेल
सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए CBSE Date Sheet 2027 कभी भी जारी की ...और पढ़ें

CBSE 10th 12th Date Sheet 2027: कभी भी जारी की जा सकती है डेटशीट।
HighLights
फरवरी माह में शुरू होंगी परीक्षाएं।
बोर्ड परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन होगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट कभी भी जारी की जा सकती है। जो छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। वे छात्र बहुत जल्द ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर CBSE Date Sheet 2027 देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
बोर्ड परीक्षा फरवरी, 2027 से शुरू हो जाएगी। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र टाइम टेबल के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकेंगे।
CBSE Date Sheet 2027 कब जारी होगी डेटशीट
सीबीएसई की ओर से CBSE 10th 12th Date Sheet 2027 तिथि की जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो फरवरी माह में शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट अक्टूबर माह तक जारी कर दी जाती है। ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट का एलान इसी माह किया जा सकता है।
CBSE Practical Date 2027 कब शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा जनवरी, 2027 से शुरू हो सकती है। इसके साथ ही विंटर बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन नवंबर या दिसंबर माह में किया जा सकता है।
कहां जारी होगी डेटशीट
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
डेटशीट पीडीएफ में होंगी ये सभी जानकारी
ऑफिशियल डेटशीट में परीक्षा की तिथि, विषयों के नाम, एग्जाम शिफ्ट टाइमिंग, सब्जेक्ट कोड और परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी दिशा निर्देश शामिल होंगे।
एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में किया जाता है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही कुछ विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
