Bihar ANM Result 2026: बिहार एएनएम परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7780 कैंडिडेट्स हुए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए क्वालिफाई
बिहार एएनएम परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड ...और पढ़ें

Bihar ANM Result 2026: बिहार एएनएम परीक्षा का रिजल्ट जारी।
HighLights
कुल 7780 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट।
17 से 19 नवंबर के बीच हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।बिहार स्वास्थय विभाग स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से एएनएम परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब वे आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर एएनएम परीक्षा का रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। साथ ही इस परीक्षा के जरिये कुल 7780 उम्मीदवारों को क्वालिफाई किया गया है।
Bihar ANM Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एएनएम परीक्षा का रिजल्ट
बिहार एएनएम परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 23 जनवरी को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Bihar SHS ANM Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इतने कैंडिडेट्स हुए क्वालिफाई
आधिकारिक अधिसूचना के तहत एएनएम की परीक्षा में कुल 7780 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को लिए 27 जनवरी, 2026 से लेकर 3 फरवरी, 2026 तक दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। बता दें, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
इस दिन हुई थी परीक्षा
एएनएम परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 17 से 19 दिसंबर के बीच किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 5006 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: NTA CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी में रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई
