यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, जानिए कैसे देख सकते हैं अंक
Bihar Board 12th Result 2022 बिहार बोर्ड ने अपने तय शेड्यूल के अनुसार 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar 12th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित हो गया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री ने एक प्रेस वार्ता में की। इसके बाद अब साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं।
बोर्ड ने जारी की थी तारीख
बिहार बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का नतीजों को लेकर इंतजार कल समाप्त हो जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित हुए 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 को कल, 16 मार्च 2022 को जारी कर दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए इस वर्ष आयोजित इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तारीख और समय घोषित कर दी गई है। बोर्ड के द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 16 मार्च को की जाएगी। साथ ही, बीएसईबी की आधिकरिक जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022 दोपहर 3 बजे जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में छात्र-छात्राएं बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 के आधिकारिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
इस लिंक से देख पाएंगे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की तैयारियां पूरी
दूसरी तरफ, इससे पहले राज्य बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट कक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा किया जा चुकी है। साथ ही, अधिकारियों का मानना है कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा होली से पहले कर दी जाएगी। ऐसे में बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 को वीरवार तक घोषित किए जाने की पूरी संभावना है।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 16.48 लाख परीक्षार्थी
बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का आयोजन बीएसईबी द्वारा 1 से 14 फरवरी तक राज्य में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस बार की बोर्ड परीक्षा में 16.48 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। देश में सबसे पहले इंटर परीक्षाओं के आयोजन की समाप्ति के एक माह में नतीजों की घोषणा बिहार बोर्ड द्वारा किया जाना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं, दूसरी तरफ यूपी बोर्ड द्वारा अभी हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा का आयोजन 26 मार्च से किये जाने की घोषणा की गयी है तो सीबीएसई द्वारा टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन 26 अप्रैल से किया जाना है। इसी प्रकार, दूसरे केंद्रीय बोर्ड सीआइएससीई की टर्म 2 परीक्षाएं 25 अप्रैल से होनी हैं।
