विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार बोर्ड होली से पहले इंटर का रिजल्‍ट कर सकता है जारी, सीबीएसई की अभी परीक्षा भी होनी बाकी

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Tue, 08 Mar 2022 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 09 Mar 2022 02:55 PM (IST)

BSEB Bihar Board 12th Result बिहार बोर्ड बहुत जल्‍दी ही इंटर का रिजल्‍ट जारी कर सकता है। रिजल्‍ट तैयार करने ...और पढ़ें

Bihar board result 2022 12th Result Hindi News: बिहार बोर्ड जल्‍द ही जारी करेगा इंटर का रिजल्‍ट। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Bihar board result 2022 12th Result Hindi News: बिहार बोर्ड जल्‍द ही जारी करेगा इंटर का रिजल्‍ट। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Board Inter Result: बिहार बोर्ड की ओर से इंटर की कापियों की जांच के लिए निर्धारित अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई। अभी भी कापियों की जांच जारी है। मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों का कहना है कि अधिकांश केंद्रों पर 80 प्रतिशत कापियों की जांच का काम पूरा हो गया है। एक-दो दिनों में शेष कापियों की जांच का काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड रिजल्ट की तैयारी में जुट गया है। उम्मीद है कि होली के पहले भी रिजल्ट जारी हो सकता है। 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों पर कापियों की जांच के साथ ही अंक चढ़ाने का काम भी किया जा रहा है। उसके बाद रिजल्ट का प्रोसेस किया जाएगा। पूरे देश की नजर बिहार बोर्ड के रिजल्ट पर लगी है कि बोर्ड कब रिजल्ट जारी कर सकता है।

16 लाख 48 हजार छात्रों ने दी है परीक्षा

बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर की परीक्षा में इस वर्ष 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। बोर्ड ने देश में सबसे पहले इंटर की परीक्षा लेकर रिकार्ड बनाया है। राज्य में एक से चौदह फरवरी तक इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी। बोर्ड होली के पहले रिजल्ट जारी कर देता है तो वह भी एक रिकार्ड होगा।

  • इंटर की कापियों की जांच की अवधि खत्म
  • बिहार में होली के पहले आ सकता रिजल्ट
  • कुछ मूल्यांकन केंद्रों पर एक-दो दिन और होगी कापियों की जांच
  • अधिकांश केंद्रों पर 80 प्रतिशत कापियों की जांच का काम पूरा
  • जांच के साथ ही अंक चढ़ाने का भी किया जा रहा काम
  • 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे इंटर की परीक्षा में
  • 1 से चौदह फरवरी तक इंटर की परीक्षा की गई थी आयोजित

सीबीएसई की नहीं हुई है अभी तक परीक्षा

सीबीएसई की टर्म टू की अभी तक परीक्षा नहीं हुई है। अप्रैल के अंत तक परीक्षा होने वाली है। उसके बाद सीबीएसई का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उसी तरह आइसीएसई की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा भी 25 अप्रैल से होगी।