यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BHU Admission 2020: बीएचयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू, PG, UG, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन bhuonline.in पर
BHU Online Admission 2020 बीचएयू में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2020 है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। BHU Admission 2020: काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। ऐसे सभी छात्र जो कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक बीएचयू में दाखिले का इंतज़ार कर रहे थे वे विश्वविद्यालय के ऑफिशियल अप्लीकेशन पोर्टल, bhuonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बीचएयू द्वारा 30 जनवरी 2020 को जारी दाखिले से सम्बन्धित विज्ञापन के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2020 है। ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम या पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम या स्पेशल कोर्सेस ऑफ स्टडी लिंक पर क्लिक करना होगा।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय सत्र 2020-21 के दाखिले की प्रक्रिया के माध्यम से 5 संस्थानों, 16 फैकल्टी, 134 विभागों, एक महिला महाविद्यालय और 2 इंटरडिसीप्लीनरी स्कूलों में उपलब्ध सीटों के लिए छात्रों का चयन करेगा।
सीबीटी से होगा सेलेक्शन
सत्र 2020-21 के लिए स्तानक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानि सीबीटी में सम्मिलित होना होगा। छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड और सीबीटी में प्राप्त अंको के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ के अनुसार छात्रों को दाखिल के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
अंडर ग्रेजुएट स्तर पर प्रमुख कोर्सेस: बीए, बीकॉम, बीएससी, बीपीए, बीएफए, एलएलबी, बीवोक, बीएड, बीवीएससीएच और शास्त्री (ऑनर्स)।
पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर प्रमुख कोर्सेस: एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएफए, एलएलएम, आचार्य, एमसीए, एमवोक, एमपीएमआईआर।
बीएचयू में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम और स्पेशल कोर्सेस डिप्लोमा / सर्टिफिकेट कोर्सेस में ऑनलाइन आवेदन के दिशा-निर्देशों, उपलब्ध सीटों, योग्यता मानदंड, पाठ्यक्रम शुल्क आदि की जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
