विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BHEL Artisan एग्जाम डेट घोषित, 11 दिसंबर को होगी परीक्षा; सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड इन डेट्स में होंगे उपलब्ध

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:10 PM (IST)

बीएचईएल आर्टिसन भर्ती 2026 के लिए परीक्षा 11 दिसंबर को आयोजित होगी। एग्जाम सिटी स्लिप 2 दिसंबर एवं एडमिट कार्ड 9 दिसंबर को जारी किये जायेंगे।

bhel artisan exam date 2026

bhel artisan exam date 2026

HighLights

  1. BHEL आर्टिशन एग्जाम 11 दिसंबर को होगा आयोजित।

  2. 660 पदों के लिए हो रही है भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की ओर से आर्टिसन भर्ती परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 11 दिसंबर 2026 को करवाया जाएगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन 21 अक्टूबर से लेकर 18 नवंबर तक लिए गए थे।

सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की डेट भी घोषित

बीएचईएल की ओर से भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2 दिसंबर या उससे पहले जारी की जाएगी जिससे आवेदनकर्ता अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।
इसके अलावा एडमिट कार्ड (BHEL Artisan Admit Card) 9 दिसंबर को या इससे पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। अभ्यर्थी जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो प्रवेश पत्र एवं एक वाली पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से 660 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
फिटर  278
वेल्डर 104
टर्नर 52
मशीनिस्ट 101
इलेक्ट्रीशियन 90
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 23
फाउन्ड्रीमैन 12

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 11 दिसंबर को किया जायेगा। इसके कुछ दिन बाद नतीजे जारी होंगे। जो अभ्यर्थी इसमें सफल रहेंगे उनको स्किल टेस्ट/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Railway Jobs 2026: कल है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट, जल्द कर लें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।