विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BOB SO Admit Card 2026 OUT: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:51 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 03:16 PM (IST)

बैंक ऑफ बड़ौदा ने BOB SO Admit Card 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bank of Baroda SO Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

Bank of Baroda SO Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. स्पेशलिस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. इस परीक्षा के जरिये कुल 206 उम्मीदवारों का होगा चयन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिये स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 206 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बीओबी ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर SO परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइ के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Bank of Baroda SO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डट पर होगी परीक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल ज्ञान विषय से 225 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 150 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट और रोल नंबर आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

 

यह भी पढ़ें- UPPSC Lecturer Exam City Slip 2026 Link: उत्तर प्रदेश लेक्चरर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड