ATMA 2021 May Admit Card: 26 मई को जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
ATMA 2021 May Admit Card मई सेशन की परीक्षा का आयोजन 30 मई 2021 को किया जाना है। इसके नतीजे 5 जून 2021 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा होम-बेस्ड ऑनलाइन मोड में ली जाएगी। यह परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
ATMA 2021 May Admit Card: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) द्वारा मई सेशन के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) के एडमिट कार्ड 26 मई को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे atmaaims.com पर जाकर अपने पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, atmaaims.com पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध कैंडिडेट लॉगइन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां एग्जाम डेट सेलेक्ट करके अपना पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद, डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसमें दिए गए डिटेल्स को चेक करें। आगे उपयोग के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
बता दें कि मई सेशन की परीक्षा का आयोजन 30 मई, 2021 को किया जाना है। इसके नतीजे 5 जून, 2021 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा होम-बेस्ड ऑनलाइन मोड में ली जाएगी। यह परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, रिपोर्टिंग टाइम परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले, यानी दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2021 से प्रारंभ की गई थी। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 22 मई, 2021 थी। वहीं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 23 मई, 2021 निर्धारित थी। जिन उम्मीदवारों ने सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लिया है, वे 25 मई 2021 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल सकते हैं।