LIC बंपर भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, अगर आपने भी किया है आवेदन तो जरूर पढ़ें एक बार
एलआईसी ने प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। जिसे लेकर एलआईसी की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India- LIC) में ऑफिस असिस्टेंट के 8500 पदों पर होने जा रही बंपर भर्ती को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। एलआईसी ने प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। जिसे लेकर एलआईसी की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। नोटिफिकिशन के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर, 2019 को किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को होने वाली थीं लेकिन अब परीक्षा की थी आगे बढ़ाकर 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर कर दी गई है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए और अधिक समय मिल गया है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट ibpsonline.ibps.in पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
गौरतलब है कि सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए जीवन बीमा निगम सुनहरा मौका लेकर आया है। एलआइसी देश के विभिन्न क्षेत्रीय ऑफिसों में भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिए सितंबर महीने में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर, 2019 से शुरू हो गई थी और उम्मीदवारों के पास 01 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन करने का समय था। ये भर्तियां नॉर्थर्न, नॉर्थर्न-सेंट्रल, साउथर्न,सेंट्रल, ईस्टर्न-सेंट्रल, साउथ सेंट्रल और वेस्टर्न जोन्स में की जा रही हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना जरूरी है।
इन राज्यों के लिए हो रही है भर्ती
यह भर्ती देश के विभिन्न राज्यों में की जा रही है। इनमें चंडीगढ़, लक्ष्यद्वीप, मणीपुर, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, पुंडुचेरी, तमिलनाडू, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, अंडमान और निकोबार, कर्नाटक,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मेघालय, असम, मिजोरम, पंजाब, ओडिशा, मणीपुर, सिक्किम, नागालैंड और बिहार शामिल हैं।
ऐसे होगा सेलेक्शन
इस पद पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इंटरव्यू के बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पोप फ्रांसिस ने नन मरियम को दी संत की उपाधि, जानिए-इनके बारे में