विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assam 12th Result 2026: असम हायर सेकेंडरी रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे परिणाम

Published: Mon, 20 Apr 2026 11:56 AM (IST)

असम बोर्ड की ओर से हायर सेकेंडरी रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से ahsec.assam.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Assam HS Result 2026

Assam HS Result 2026 

HighLights

  1. असम बोर्ड 12th रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी।

  2. ahsec.assam.gov.in पर नतीजे किये जा सकेंगे चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की ओर से हायर सेकेंडरी (12th क्लास) का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिन भी छात्रों ने बोर्ड एग्जाम में भाग लिया है वे नतीजे जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाकर रिजल्ट की जांच कर सकेंगे और साथ ही उसकी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे। परिणाम की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

असम बोर्ड की ओर से हायर सेकेंडरी रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं बोर्ड एग्जाम में राज्य में टॉप पोजीशन हासिल करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

असम बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होते ही सभी स्टूडेंट्स स्वयं ही घर बैठे परिणाम की जांच करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। आपकी सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट की स्टेप्स दी जा रही हैं-

  • ASSEB HS Result 2026 जारी होते ही सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट asseb.in, ahsec.assam.gov.in या results.ahsecexam.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद छात्रों को रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपके रिजल्ट की डिजिटल कॉपी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे की जांच के साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।

पास होने के लिए 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य

असम बोर्ड 12th में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हालांकि, अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी साल पास होकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद शुरू किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट jacresults.com पर कर सकेंगे चेक, नतीजे जल्द होंगे जारी