विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JAC 10th Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट jacresults.com पर कर सकेंगे चेक, नतीजे जल्द होंगे जारी

Published: Mon, 20 Apr 2026 10:59 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2026 11:28 AM (IST)

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 10th क्लास का रिजल्ट जल्द ही जारी किये जाने की उम्मीद है। छात्र नतीजे आने पर सीधे वेबसाइट jacresults.com से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Jharkhand Board Secondary Result 2026

Jharkhand Board Secondary Result 2026

HighLights

  1. झारखंड बोर्ड 10th रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद।

  2. रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड सेकेंडरी यानी कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 3 से 17 फरवरी 2026 तक करवाया गया था जिसमें लाखों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब इन सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) रांची की ओर से 8th, 9th एवं 11th का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने की बारी है।

इस साइट पर सीधे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

झारखंड बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होते ही सीधे लिंक jacresults.com पर एक्टिव कर दिया जायेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा। ऐसे में अगर आपको अपना Roll Number एवं Roll Code याद नहीं है तो प्रवेश पत्र ढूंढ़कर अपने पास रख लें।

केवल 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • झारखंड बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर सेकेंडरी रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।

10th में अंकों की जगह मिलता है ग्रेड

सभी छात्रों को बता दें कि झारखंड बोर्ड 10th में अंकों की जगह पर छात्रों को ग्रेड प्रदान करता है। 80+ फीसदी अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को A+ (Excellent) ग्रेड, 60 से 80 फीसदी अंक प्राप्त करने वालों को A (Very Good) ग्रेड, 45 से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को B (Good) ग्रेड, 33 से 45 परसेंट मार्क्स प्राप्त करने वालों को C (Average) ग्रेड दी जाएगी। इन सबके अतिरिक्त 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने पर D (Marginal) ग्रेड प्रदान की जाएगी।

फेल होने पर छात्र ऐसे हो सकेंगे पास

अगर कोई छात्र 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है और फेल हो जाता है तो उसे निराश नहीं होना है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद फेल छात्र इसमें भाग लेकर परीक्षा पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- JAC 10th 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट इसी सप्ताह हो सकता है जारी, 10th क्लास में मिलेगा ग्रेड