यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Army Agniveer Result 2025: आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है जारी, नतीजे इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती परीक्षा (Army CEE 2025) का आयोजन पदानुसार 30 जून से 10 जुलाई तक ...और पढ़ें

HighLights
- आर्मी अग्निवीर रिजल्ट अगले सप्ताह में हो सकता है जारी।
- फिजिकल टेस्ट नवंबर माह में हैं प्रस्तावित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी की ओर से कॉमन एंट्रेस एग्जाम (CEE) एग्जाम का आयोजन पदों के अनुसार 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट (Army Agniveer CEE Result 2025) 20 या 21 जुलाई को जारी किया जा सकता है।
रीजन वाइज चेक कर सकेंगे रिजल्ट
उम्मीदवारों को बता दें कि पिछले बार इंडियन आर्मी की ओर अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट रीजन वाइज मेरिट के रूप में जारी किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी परीक्षार्थियों का रिजल्ट इसी प्रकार घोषित किया जायेगा। किसी भी उम्मीदवार को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आपको स्क्रीन पर रीजन वाइज मेरिट लिस्ट के लिंक दिखाई देंगे।
- इसके बाद आपको जिस भी रीजन की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करनी है उसके आगे दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
- अब अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट में लेना होगा
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक पाकर सफलता प्राप्त करेंगे उनको भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों की लंबाई, सीने की माप के साथ रनिंग आदि का टेस्ट भी लिया जायेगा। जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए न्यूनतम लंबाई 169 सेमी और सीने की चौड़ाई 77 सेमी (फुलाव के साथ 82 सेमी) होनी चाहिए। आरक्षित क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों को लंबाई एवं सीने की माप में छूट दी गई है।
.jpg)
शेड्यूल के मुताबिक फिजिकल टेस्ट के लिए रैली भर्ती 8 एवं 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित है। फिजिकल टेस्ट से कुछ दिन पूर्व सफल उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे।
