विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

APPSC Group 2 Recruitment 2023: इस राज्य में ग्रुप 2 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 दिसंबर से

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Fri, 08 Dec 2023 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2023 03:23 PM (IST)

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) की ओर से ग्रुप 2 के 897 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ...और पढ़ें

APPSC Group 2 Recruitment 2023 के लिए 21 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन।
APPSC Group 2 Recruitment 2023 के लिए 21 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (APPSC) की ओर से ग्रुप 2 के 897 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा की गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक APPSC Group 2 Recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2023 से शुरू होगी।

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे इस डेट से APPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है।

APPSC Group 2 Recruitment: भर्ती विवरण

आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से यह भर्ती कुल 897 रिक्त पदों पर की जानी है। यह कार्यकारी एवं गैर कार्यकारी पदों पर की जानी है। इसमें से कार्यकारी के 331 पदों और गैर कार्यकारी के 566 पदों पर नियुक्तियां की जानी है।

APPSC Group 2 Recruitment 2023 Notificaiton Direct Link 

APPSC Recruitment 2023: इस तरीके से कर सकेंगे अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 21 दिसंबर से एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद आपको उस लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लेना है। इसके बाद आप अन्य जानकारी दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

APPSC Group 2 Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रिलिमनरी एग्जाम/ स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंत में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- SBI Clerk Recruitment 2023: एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, 10 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई