AP Police SI final merit list 2019: सब-इंस्पेक्टर फाइनल लिस्ट जारी, slprb.ap.gov.in पर करें चेक
AP Police SI final merit list 2019 आंध्र प्रदेश पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। slprb.ap.gov.in पर लिस्ट चेक की जा सकती है।
अमरावती, जेएनएन। AP Police SI final merit list 2019 आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस रिक्रुटमेंट बोर्ड (AP SLPRB) ने एसआई की फाइनल मेरिट लिस्ट की घोषणा 22 जुलाई, 2019 यानि कि सोमवार को कर दी है। आंध्र प्रदेश द्वारा जारी फाइनल मेरिट लिस्ट SCT SI (सिविल) (महिला और पुरुष), SCT RSI (एआर) (महिला और पुरुष), SCT RSI (APSP) (पुरुष), Dy. Jailor (महिला और पुरुष) और स्टेशन फायर ऑफिर्सस (पुरुष) पदों के लिए जारी की गई है। आंध्र प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार यहां जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
Andhra Pradesh SI main Results ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर जाएं।
- अब लेटेस्ट न्यूज के नीचे मौजूद एसआई फाइनल लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया विंडो ओपन होगा।
- यहां अपनी सभी जरूरी जानकारियां भरकर सब्मिट करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अब AP Police SI final merit list 2019 डाउनलोड कर लें।
- अब AP Police SI final merit list 2019 डाउनलोड कर लें।
जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र प्रदेश भर्ती बोर्ड द्वारा 21 जून, 2019 को लिखित परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की थी। लिखित परीक्षा के फाइनल रिजल्ट की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों को चारों पेपर के वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करने की अनुमति दी गई थी।
गौरतलब है कि APSLPRB की तरफ से लिखित परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी और 24 फरवरी, 2019 को किया गया था, जिसमें कुल 31,560 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।