AP Police Constable Mains Result 2019: रिजल्ट हुआ जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक
AP Police Constable Mains Result 2019 APSLPRB की ऑफिशियल वेबसाइट slprb.ap.gov.in है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वो वेबसाइट पर ऑनलाइन लिस्ट चेक कर सकते हैं।
हैदराबाद, जेएनएन। आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (APSLPRB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की मेन्स परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। आंध्र प्रदेश कांस्टेबल मेन्स परीक्षा की मेरिट लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जहां से उम्मीदवार लिस्ट चेक कर सकते हैं। APSLPRB की ऑफिशियल वेबसाइट slprb.ap.gov.in है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वो वेबसाइट पर ऑनलाइन लिस्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि आंध्र प्रदेश कांस्टेबल मेन्स परीक्षा में कुल 64,574 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब इनमें से कुल 2723 उम्मीदवारों का चयन करके खाली पदों को भरा जाएगा। APSLPRB ने रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की है। आंध्र प्रदेश स्टेट पुलिस भर्ती बोर्ड यानी APSLPRB, इस परीक्षा का आयोजन करता है।
AP Police Constable Merit List 2019: ऐसे करें चेक-
- APSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिये गए लेटेस्ट न्यूज सेक्शन (Lastest News section) में जाएं और वहां दिए गए लिंक।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आपको रिजल्ट का ब्लॉक ढूंढ़ना होगा।
- अब यहां जरूरी विवरण भरें और सब्मिट करें।
- आपका AP Police Constable Result 2019, स्क्रीन पर आ जाएगा।
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
बता दें कि बोर्ड की तरफ से यह भर्ती परीक्षा कांस्टेबल, वार्डर और अन्य पदों पर नियुक्तियों के लिये आयोजित की गई थी। इसके लिए आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (APSLPRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया था। पिछले साल 2018 में बोर्ड ने पुलिस डिपार्टमेंट और फायर डिपार्टमेंट में कुल 3,137 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे।