यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sainik School Result 2020: 6ठीं एवं 9वीं की फाइनल मेरिट लिस्ट और मेडिकल परीक्षा के लिए कॉल लेटर आज होगा जारी
Sainik School Result 2020 सैनिक स्कूल आज उत्तीर्ण छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट और अगले चरण - मेडिकल परीक्षा के लिए कॉल लेटर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Sainik School Result 2020: सैनिक स्कूल सोसाइटी आज 6ठीं एवं 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए उत्तीर्ण छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट आज जारी कर सकता है। सोसाइटी ने 31 जनवरी को दोनो ही कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणामों की घोषणी की थी।
सैनिक स्कूल फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ ही साथ अगले चरण यानि मेडिकल परीक्षा के लिए कॉल लेटर भी आज करेगा। जिन उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित किया है वे मेडिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट, sainikschooladmission.in से डाउनलोड कर पाएंगे।
फाइनल मेरिट लिस्ट और मेडिकल परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड लिंक
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2020-21 की महत्वपूर्ण तिथियां
इससे पूर्व, देशभर के सैनिक स्कूलों में 6ठीं एवं 9वीं कक्षाओं में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम 31 जनवरी 2020 को जारी किये गये थे। एआईएसएसईई 2020 में सम्मिलित हुए छात्रों ने अपना परिणाम सोसाइटी की ऑफिशियल वेबसाइट, sainikschooladmission.in पर जाकर चेक किया। छात्र अपना एआईएसएसईई 2020-21 रिजल्ट नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेंस एग्जाम 2020-21 का आयोजन 5 जनवरी 2020 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
सैनिक स्कूल सोसाइटी ने एआईएसएसईई 2020-21 रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम जारी करने के लिए सम्बन्ध में नोटिस जारी किया है। जिसके अनुसार ऑल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेंस एग्जाम 2020-21 का परिणाम लाइव है और उम्मीदवार अपने लॉगिन के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
एआईएसएसईई 2020-21 रिजल्ट ऐसे करें चेक
• सबसे पहले सैनिक स्कूल सोसाइटी की ऑफिशियल वेबसाइट, sainikschooladmission.in पर विजिट करें।
• होम पेज पर दिये गये लॉगिन सेक्शन में कैंडीडेट लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
• इससे एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना अप्लीकेशन नंबर और आवेदन के समय बनाया गया पासवर्ड भरना होगा। इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
• कैंडीडेट लॉगिन के बाद आप अपना एआईएसएसईई 2020-21 रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
Sainik School AISSEE 2020 रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेंस एग्जाम 2020-21 परिणाम में में सम्मिलित हुए छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट और मेडिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सैनिक स्कूल सोसाइटी की वेबसाइट पर 3 फरवरी से 7 फरवरी 2020 तक उपलब्ध करायी जाएगी।
सफल छात्रों के लिए मेडिकल परीक्षा आयोजन 20 फरवरी 2020 से 10 मार्च 2020 तक किया जाना है। फाइनल मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 20 मार्च को जारी होगी। वहीं, दाखिले के प्रक्रिया 28 से 30 मार्च 2020 के दौरान आयोजित की जानी है।
