विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIIMS NORCET 11th Result 2026 OUT: एम्स नॉर्सेट स्टेज-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10613 कैंडिडेट्स DV के लिए शॉर्टलिस्ट

Published: Sat, 10 Oct 2026 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 01:18 PM (IST)

एम्स की ओर से NORCET 11th Stage-II Result 2026 का एलान कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 10613 उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

AIIMS NORCET 11th Stage-II Result 2026: यहां से करें डाउनलोड।

AIIMS NORCET 11th Stage-II Result 2026: यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. एम्स नॉर्सेट परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एम्स नॉर्सेट-11 स्टेज-2 की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से AIIMS NORCET 11th Stage-II Result 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें स्टेज-2 परीक्षा का रिजल्ट

एम्स नॉर्सेट-11 स्टेज-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Results & Announcements सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद Result of the Stage-II NORCET-11 Examination held on 30.09.2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

AIIMS NORCET 11th Stage-II Result 2026 Direct Link

10613 अभ्यर्थी डीवी के लिए चयनित

एम्स की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक स्टेज-2 की परीक्षा में कुल 10613 अभ्यर्थियों को एलिजिबिलिटी और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए चयनित किए गया है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 3152, पुरुष दिव्यांग उम्मीदवारों की संख्या 08, महिला उम्मीदवारों की संख्या 7461 और महिला दिव्यांग उम्मीदवारों की संख्या 15 है।

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर, कैटेगरी, परसेंटेज और रैंक आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही डीवी में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेजों को पहले ही तैयार करके रख लें। 


 

यह भी पढ़ें- NTA SWAYAM Admission 2026: एनटीए स्वयं जुलाई सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, परीक्षा 8 दिसंबर से स्टार्ट