विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIIMS NORCET 11th Result 2026: एम्स नॉर्सेट 11 स्टेज-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12638 कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:12 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 09:19 AM (IST)

एम्स नॉर्सेट 11 स्टेज-1 परीक्षा का रिजल्ट का एलान कर दिया गया है। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवार जल्द ही स्टेज-2 की परीक्षा में शामिल होंगे।

AIIMS NORCET 11th Stage-I Result 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

AIIMS NORCET 11th Stage-I Result 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।  

HighLights

  1. एम्स नॉर्सेट स्टेज-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2.  कुल 12638 उम्मीदवार अगले चरण की परीक्षा के लिए चयनित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS की ओर से एम्स नॉर्सेट 11 स्टेज-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार AIIMS NORCET 11th की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एम्स 11 परीक्षा का रिजल्ट

एम्स नॉर्सेट 11 स्टेज-2 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AIIMS NORCET 11th Stage-I Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर होगा स्टेज-2 परीक्षा का आयोजन

स्टेज-1 की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को स्टेज-2 की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। एम्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्टेज-2 परीक्षा 30 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 26 सितंबर के दिन जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 7 दिन पहले यानी 23 सितंबर के दिन जारी किए जाएंगे। जाएस्टेज-2 परीक्षा के लिए कुल 12638 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

AIIMS NORCET 11th Stage-I Result 2026 Direct Link

यहां देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

जनरल: 95.1589222
ईडब्ल्यूएस: 82.2407840
ओबीसी: 86.9062735
एससी: 84.1940796
एसटी: 79.7051704

 

 

यह भी पढ़ें: UPSSSC JE Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पात्रता और फीस सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक