विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC JE Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पात्रता और फीस सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 04:28 PM (IST)

उत्तर प्रदेश जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UPSSSC JE Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।

UPSSSC JE Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।

HighLights

  1. जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू।

  2. कुल 134 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।

वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जूनियर इंजीनियर (कृषि) मुख्य परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 07 अक्टूबर निर्धारित है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  1. जूनियर इंजीनियर के पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कारकार्ड होना चाहिए।
  2. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  3. उम्मीदवारों ने भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तर प्रदेश से कृषि अभियंत्रण में त्रिवर्षीय डिप्लोमा या उसके समकक्ष अन्य निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  4. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से फार्म पावर इंजीनियरिंग एंड नॉन कनवेन्शनल सोर्सेज ऑफ एनर्जी, आईसी इंजन, नॉन कन्वेनशनल एनर्जी बायो गैस टेक्नालॉजी, पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलाजी एंड एग्रो बेस्ट इंडस्ट्रीजः इन्ट्रोडक्सन आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे करें अप्लाई

जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पक जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज करना होगा।
  4. अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  5. फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

 

यह भी पढ़ें: UPESSC PRT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी