AIIMS CRE 5th Result 2026: एम्स सीआरई-5 ग्रुप बी और सी का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF
एम्स सीआरई-5 ग्रुप बी और सी परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा PDF फॉर्मेट में की गई है।

AIIMS CRE 5th Group B C Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एम्स ने जारी किया रिजल्ट।
कुल 1484 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से CRE 5th Group B, C परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1484 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें सीआरई-5 ग्रुप बी और सी का रिजल्ट
सीआरई ग्रुप बी और सी परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्रलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद AIIMS CRE 5th Group B, C Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रिजल्ट में इनकी करें जांच
एम्स सीआरई-5 ग्रुप बी और सी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाद दी जाती है कि वे उसमें अपने रोल नंबर, कैटेगरी, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक और रैंक की जांच अच्छे से कर लें। बता दें, ग्रुप बी और सी परीक्षा का रिजल्ट अलग-अलग जारी किया गया है।
कब हुई थी परीक्षा
एम्स की ओर से ग्रुप बी और सी परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त और 01 सितंबर के बीच किया गया था। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई गई थी।
यह भी पढ़ें- AIBE 22 Notification 2026: एआईबीई के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 28 अक्टूबर तक अप्लाई करने का मौका
