AIBE 22 Notification 2026: एआईबीई के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 28 अक्टूबर तक अप्लाई करने का मौका
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन AIBE 22 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

AIBE 22 Notification 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।
HighLights
28 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।
जल्द कर लें अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 22) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार AIBE 22th की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे BCI की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर AIBE 22 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हुए थे। साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 28 अक्टूबर तक मौका दिया गया है।
कैसे करें AIBE 22 परीक्षा के लिए घर बैठे खुद अप्लाई
एआईबीई-22 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे खुद अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले BCI की ऑफिशियल वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से भर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
एआईबीई-22 की परीक्षा में उम्मीदवारों से संवैधानिक कानून, आईपीसी भारतीय न्याय संहिता, सीपीसी, पारिवारिक कानून, प्रशासनिक कानून, कंपनी कानून, पर्यावरण कानून , साइबर कानून आदि विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।
इस दिन होगी परीक्षा
एआईबीई-22 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा 14 नवंबर, 2026 को जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार BCI की ऑफिशियल वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
