विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AIBE Admit Card 2023: 1 फरवरी को जारी किए जाएंगे ऑल इंडिया बार एग्जाम के एडमिट कार्ड, BCI ने जारी किया अपडेट

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Mon, 30 Jan 2023 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 04:11 PM (IST)

AIBE Admit Card 2023 बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज 30 जनवरी 2023 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के ...और पढ़ें

AIBE Admit Card 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के लिए प्रवेश पत्र पर पढ़ें आधिकारिक अपडेट allindiabarexamination.com पर।
AIBE Admit Card 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के लिए प्रवेश पत्र पर पढ़ें आधिकारिक अपडेट allindiabarexamination.com पर।

एजुकेशन डेस्क। AIBE Admit Card 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के लिए पंजीकरण किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआइबीई 17 एडमिट कार्ड 2023 जारी किए जाने की तारीख पर नया अपडेट जारी किया है। काउंसिल द्वारा आज यानि सोमवार, 30 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर जारी अपडेट के अनुसार, AIBE XVII प्रवेश पत्र 1 फरवरी 2023 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवार वेबसाइट पर करीब शाम 5 बजे एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें इससे पहले परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, रिपोर्ट के अनुसार, आज जारी किए जाने थे।

AIBE Admit Card 2023: इन स्टेप में डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेश पत्र

बीसीआइ द्वारा घोषित तारीख और समय पर प्रवेश पत्र जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही प्रवेश पत्र डाउनलोड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरण (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए।

AIBE Admit Card 2023: 5 फरवरी को होनी है परीक्षा

दूसरी तरफ, बीसीआइ द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के आयोजन की तारीख का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। काउंसिल के अपडेट के अनुसार परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को एआइबीई 17 एडमिट कार्ड 2023 के साथ-साथ अपना वैलिड फोटो आइडी प्रूफ की ओरिजिनल कॉपी साथ ले जानी होगी। इसके लिए उम्मीदवार अपना आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट, आदि प्रयोग कर सकते हैं।