विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIBE 22 Registration 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई दोबारा नहीं मिलेगा मौका

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:02 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 10:10 AM (IST)

एआईबीई परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अप्लाई कर सकते है।

AIBE 22 Exam Date 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

AIBE 22 Exam Date 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द कर लें अप्लाई।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 27 अक्टूबर।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन AIBE 22th परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार AIBE 22th की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे इस परीक्षा में भाग लेने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट 27 अक्टूबर और फॉर्म में सुधार करने की लास्टे डेट 30अक्टूबर है।

इस डेट पर होगा एग्जाम

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 29 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा 14 नवंबर, 2026 को की जाएगी। इसके साथ ही 07 जनवरी से लेकर 10 जनवरी, 2027 के बीच रिजल्ट का एलान किया जा सकता है।

ऐसे करें AIBE 22th परीक्षा के लिए आवेदन

एआईबीई परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमल आईडी आदि को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अब हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।ू

एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से संवैधानिक कानून, आईपीसी भारतीय न्याय संहिता, सीपीसी, परिवार कानून, जनहित याचिका, प्रशासनिक विधि, कंपनी कानून आदि विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार से सवाल पूछे जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3560 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2560 रुपये है।

 

यह भी पढ़ें: CA Inter Result 2026: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड