AAI Exam Date 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद
एएआई की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा अक्तूबर माह में आयोजित कराई जाएगी।

AAI Exam Date 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एएआई ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल।
अक्टूबर माह में शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया था। वे उम्मीदवार जल्द ही जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर की लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। लिखित पीरक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।
इस दिन होगी परीक्षा
एएआई की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर लिखित परीक्षा का आयोजन 21 और 26 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 2 भाग से सवाल पूछे जाएंगे। भाग-1 में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, जनरल इंटेलिजेंस, जनरल एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय और भाग-2 में उम्मीदवारों से पद से संबंधित विषय से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 120 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
मैनेजर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार AAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद AAI Junior Executive & Manager Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
