Move to Jagran APP

सीवन नपा एरिया में पहली बार शुरू होगा डोर- टू-डोर कचरा उठान, खर्च होंगे 68 लाख

नगर पालिका सीवन एरिया में रहने वाले लोगों को जल्द ही डोर टू डोर कचरा उठान की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 06:23 PM (IST)
सीवन नपा एरिया में पहली बार शुरू होगा डोर- टू-डोर कचरा उठान, खर्च होंगे 68 लाख
सीवन नपा एरिया में पहली बार शुरू होगा डोर- टू-डोर कचरा उठान, खर्च होंगे 68 लाख

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर पालिका सीवन एरिया में रहने वाले लोगों को जल्द ही डोर टू डोर कचरा उठान की सुविधा मिलने वाली है। अब लोगों के घरों के आगे एजेंसी के वाहन जाएंगे और कचरा उठाकर लाएंगे। नपा की तरफ से जींद की एजेंसी को इस कार्य के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह में डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस कार्य पर एक साल में करीब 68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एजेंसी के कर्मचारी और वाहन घरों से कचरा एकत्रित करेंगे। हालांकि अब लोगों को भी अपने घरों में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने होंगे। इससे पहले लोग घरों का कचरा यहां-वहां या खाली प्लाटों में फेंक देते थे। नगर पालिका के कर्मचारियों को भी कचरा उठान में परेशानी होती थी। पहले नपा के पास एक ही ट्रैक्टर-ट्राली थी, जिससे कचरा उठाने का कार्य प्रभावित होता था। अब एजेंसी की तरफ से पांच ट्रैक्टर, दो टीपर और जरूरत के हिसाब से रिक्शा रेहड़ी लगाई जाएगी।

loksabha election banner

करोड़ों रुपये के विकास कार्य होंगे

नगर पालिका सीवन एरिया में करीब चार करोड़ 20 रुपये से विकास कार्य होने हैं। यह राशि पार्कों के निर्माण, गली रिपेयर और नई गलियों के निर्माण कार्य पर खर्च होनी है। सीवन में कई ऐसी गलियां हैं, जिनमें सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं है। इस व्यवस्था के ठीक होते ही उन गलियों का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा।

25 जून 2021 को जारी हुआ था नोटिफिकेशन

सरकार और शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से 25 जून 2021 को सीवन को नगर पालिका बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। यहां के ग्रामीण करीब दस सालों से सीवन को नगर पालिका बनाने की मांग कर रहे थे। अब सीवन जिले की पांचवीं नगर पालिका बन चुकी है। 27 अगस्त 2021 को नरेंद्र शर्मा ने नपा सचिव के पद पर कार्यभार संभाल लिया था।

------------

विधायक ईश्वर सिंह के प्रयासों से नपा सीवन एरिया में करोड़ों के विकास कार्य होने हैं। डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य शुरू करवाने में उनका विशेष योगदान रहा है।

नरेंद्र शर्मा, सचिव, नगर पालिका सीवन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.