विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वोटर लिस्ट SIR अभियान के पहले ही दिन ठप हुआ पोर्टल, दिल्ली के BLO क्यों हुए परेशान?

Published: Tue, 30 Jun 2026 10:55 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2026 12:03 PM (IST)

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन पोर्टल काम न करने से बीएलओ और निवासियों को परेशानी हो रही है।

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इमेज एआई

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इमेज एआई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में आज से SIR (स्पेशल समरी रिविजन) के तहत फील्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, पोर्टल एक बाधा बन रहा है। अभी पोर्टल खुल नहीं रहा है, जिससे BLO और स्थानीय निवासी दोनों ही परेशान हैं।

पोर्टल के काम न करने की वजह से प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। वहीं, BLO को उम्मीद है कि दोपहर तक यह चालू हो जाएगा।

WhatsApp Image 2026-06-30 at 10.43.53 AM

दिल्ली में आज से एसआइआर शुरू

बता दें कि राजधानी दिल्ली में मंगलवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की औपचारिक शुरुआत हो गई। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट व प्रामाणिक बनाना है।

WhatsApp Image 2026-06-30 at 10.43.53 AM (1)

बीएलओ घर घर जाकर दे रहे है फॉर्म

सोमवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार ने एक महीने तक चलने वाले इस अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। उनके साथ संयुक्त सीईओ बलराम मीणा भी मौजूद रहे।

राजधानी के 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए 13,033 बीएलओ और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 32,429 बीएलए-2 घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।

ऐसे होगा एसआइआर

बीएलओ आपको 'एन्युमरेशन फार्म' की दो कांपियां देंगे। इसमें एक बीएलओ के पास रहेगी, जबकि दूसरी बतौर रिसीविंग अपने पास रखें। इस फार्म के साथ कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज जमा नहीं करना है।

घर पर नहीं मिले तो तीन बार आएंगे बीएलओ

यदि सर्वे के दौरान आपका घर बंद मिलता है, तो बीएलओ फार्म को घर में डाल देंगे। वे फार्म कलेक्ट करने के लिए कम से कम तीन बार घर का चक्कर लगाएंगे।

बेघरों और विस्थापितों के लिए विशेष व्यवस्था

अशोक कुमार ने बताया कि हाल ही में चले अतिक्रमण विरोधी अभियान के कारण जिनके घर टूटे हैं और वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए चुनाव आयोग से चर्चा कर विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बेघर लोगों ने जहां कहीं का भी या जिस 'पोल' (खंभे) का पता दिया है, वहां तक फार्म पहुंचाए जाएंगे, ताकि कोई भी मतदाता छूटने न पाए।

यह भी पढ़ें: Delhi SIR: घर पर ताला मिलने या मकान टूटने पर क्या कट जाएगा आपका वोट? पढ़ें चुनाव आयोग के नियम