विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मात्र ₹100 में खाइए 400 से ज्यादा वैरायटी, दिल्ली वालों के लिए आम का सबसे बड़ा उत्सव शुरू

Published: Tue, 30 Jun 2026 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2026 01:14 PM (IST)

दिल्ली में 35वां मैंगो फेस्टिवल 2026 शुरू हो गया है, जहां मात्र 100 रुपये में 400 से अधिक किस्मों के आमों का असीमित स्वाद लिया जा सकता है।

राजधानी में सबसे प्रतीक्षित 35वां मैंगो फेस्टिवल 2026 होने वाला है। इमेज एआई

राजधानी में सबसे प्रतीक्षित 35वां मैंगो फेस्टिवल 2026 होने वाला है। इमेज एआई

HighLights

  1. मात्र 100 रुपये में 400+ किस्मों के असीमित आम चखें।

  2. अचार, चटनी, कैंडी और सीधे किसानों से आम खरीदने का मौका।

  3. सांस्कृतिक कार्यक्रम, किड्स जोन और मजेदार प्रतियोगिताएं भी शामिल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के आम प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राजधानी में सबसे प्रतीक्षित 35वां मैंगो फेस्टिवल 2026 वापस लौट आया है और इस बार पहले से भी भव्य रूप में आयोजित हो रहा है। स्वाद, सुगंध और रंगों से भरपूर यह उत्सव आम के दीवानों को 400 से अधिक किस्मों के आमों का अनुभव कराएगा।

100 रुपये में अनलिमिटेड आम चखने का मौका

पूरे भारत से लाए गए 400 से अधिक किस्मों के आमों का भंडार यहां मौजूद रहेगा, जिसमें अलफांसो, दशहरी, लंगड़ा, चौसा सहित कई दुर्लभ किस्में शामिल हैं। मात्र 100 रुपये में अनलिमिटेड आम चखने का मौका मिलेगा।

Delhi mango festival

साथ ही घरेलू अचार, चटनी, स्क्वैश, कैंडी और पापड़ की खरीदारी तथा सीधे किसानों से आम खरीदने का अवसर भी होगा।

सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम

मैंगो फेस्टिवल सिर्फ खाने-पीने तक सीमित नहीं है। यहां लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य और लोक गीतों का मंच होगा। परिवार के साथ आने वालों के लिए खास किड्स जोन, फैमिली एक्टिविटीज और सेल्फी पॉइंट्स तैयार किए गए हैं।

98d74d9e-a5d6-4844-89d4-47c266a454ad

इसके अलावा आम खाने की स्पर्धा, क्विज साथ ही कई मजेदार प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगे।

427a4e00-7c28-4987-8b62-108bbca800cb

उल्लेखनीय है कि मैंगो फेस्टिवल खाद्य प्रेमियों, परिवारों और आम के शौकीनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में इस गर्मी का सबसे स्वादिष्ट आयोजन साबित होगा। चाहे आप पारंपरिक किस्मों के दीवाने हों या नई-नई दुर्लभ किस्मों को आजमाना चाहते हों, यह फेस्टिवल हर किसी को अपनी ओर खींचेगा।