Move to Jagran APP

Dehradun Crime: शक की वजह से कर दी पत्नी की हत्या, फ‍िर खुद ट्रेन के आगे कूदा; उड़े चिथड़े

Dehradun Crime राजधानी देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की और खुद लक्सर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्मात्या कर ली। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी को सात वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। ज्ञान प्रकाश अपनी पत्नी पर शक करता था।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Published: Fri, 29 Mar 2024 12:22 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 12:22 PM (IST)
Dehradun Crime: शक की वजह से कर दी पत्नी की हत्या, फ‍िर खुद ट्रेन के आगे कूदा; उड़े चिथड़े
Dehradun Crime: पत्नी पर करता था शक, कई दिनों से दोनों के बीच चल रहा था विवाद

जागरण संवाददाता, देहरादून: Dehradun Crime: देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की और खुद लक्सर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्मात्या कर ली। वह अपनी पत्नी पर शक करता था और पिछले कुछ दिनों से देनों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की बात को स्वीकार नहीं किया है।

loksabha election banner

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल से उसके स्वजन का नंबर लेकर संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व, थाना निघासन, लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी के साथ देहरादून में नेहरू कालोनी में रहता था। वह रंगाई-पुताई करता था।

महिला के गले पर गला घौटने के निशान

मृतक के फूफा को घटना को जानकारी दी गई, जिसके बाद फूफा ने कमरे में जाकर देखा तो कमरा बाहर से बंद था। पुलिस मृतक के कमरे पर पहुंची। ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया तो मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी मृत पड़ी थी। महिला के गले पर गला घौटने के निशान मिले।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी को सात वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार, दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। ज्ञान प्रकाश अपनी पत्नी पर शक करता था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने पाया कि मृतक ज्ञान प्रकाश ने अपनी पत्नी की हत्या की और फ‍िर फरार हो गया। इसके बाद लक्सर जाकर ज्ञानप्रकाश ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में ज्ञान प्रकाश के फूफा बलराम ने नेहरू कालोनी थाने में शिकायत दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का शव भो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.