जसमई पुल से नीचे उतरी तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक, कई यात्री घायल
कायमगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक जसमई पुल से नीचे उतर गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 07:39 PM (IST)
जसमई पुल से नीचे उतरी तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक, कई यात्री घायल
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कायमगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक जसमई पुल से नीचे उतर गई। जिससे कई यात्री घायल हो गए। यात्री अपनी सुविधानुसार इलाज कराने चले गए। कायमगंज बाईपास मार्ग पर जसमई पुल के नीचे जाने के लिए दूसरा मार्ग बना है। तेज रफ्तार मैजिक पुल से उतरकर झाड़ियों में फंसती हुई सड़क पर पहुंच गई। इससे मैजिक में बैठे कई यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल रवाना किया गया। बाद में यात्री सुविधानुसार इलाज करवाने चले गए। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। किसी घायल की ओर से तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें