Move to Jagran APP

'हैलो! दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया है आपका लड़का…', जालसाजों ने दारोगा को ही बना लिया ठगी का शिकार

इन दिनों साइबर अपराध ने जोर पकड़ा हुआ है। साइबर चोर नए-नए हथकंडे के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आम लोगों के आलावा अब वह पुलिस और प्रशासन को भी अपने झांसे में ले रहे हैं। ऐसे ही एक दारोगा के पास वाट्सएप काल आई। कवर पर पुलिस की तस्वीर लगी हुई थी। दारोगा ने जैसे ही फोन उठाया तो उधर से एक आदमी ने कहा कि...

By janardan Mishra Edited By: Riya Pandey Published: Sun, 07 Apr 2024 11:49 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2024 11:49 AM (IST)
'हैलो! दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया है आपका लड़का…', जालसाजों ने दारोगा को ही बना लिया ठगी का शिकार
जालसाजों ने दारोगा को ही बना लिया ठगी का शिकार

जागरण संवाददाता, कानपुर। Cyber Fraud: हैलो! आपके बेटे ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। लड़की कोमा में है, जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। अब आपका बेटा जिंदगी भर के लिए जेल में सड़ेगा। यह काल इंटरनेट के माध्यम से यातायात विभाग में तैनात उपनिरीक्षक के पास आयी।

loksabha election banner

काल करने वालों ने वाट्सएप पर पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति की फोटो भी लगा रखी थी। अपनी बात कहने के बाद एक किशोर से बात भी करवाई जो रोते हुए खुद को बचाने की मिन्नतें कर रहा था। उपनिरीक्षक को धमकाया कि उसके बेटे का एनकाउंटर कर दिया जाएगा।

उपनिरीक्षक ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए 72 हजार रुपये आनलाइन माध्यम से भेजे। इसके बाद जब उन्होंने अपने बेटे से बात की तो साइबर ठगी की जानकारी लगी। उन्होंने साइबर थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.