Lok Sabha Election से पहले एक और नेता ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, प्रदेश सचिव रहे दीपक सिंह ने भाजपा का थामा दामन
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीपक सिंह को कमल निशान वाला पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। दीपक सिंह जिले के पूर्व सांसद कांग्रेसी नेता डा. पीएल पुनिया के काफी नजदीकी भी रह चुके हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी के रूप में पीएल पुनिया के पुत्र तनुज चुनाव मैदान में हैं। वह पीएम मोदी व सीएम योगी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।